फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: अगस्त माह में होगा अभाविप का पूर्व कार्यकर्ता सम्मेलन

Wed, 19 Mar 2025 12:51 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के उधमपुर विभाग ने अगस्त माह में होने जा रहे उधमपुर विभाग के पूर्व कार्यकर्ता सम्मेलन को लेकर के गूगल फॉर्म लांच किया है। इस गूगल फॉर्म के माध्यम से वर्ष 1949 से लेकर कर 2024 तक पूर्व कार्यकर्ताओं की सूची को अपडेट किया जाएगा। विभाग संयोजक आकृति चिब ने बताया कि पूर्व कार्यकर्ता संगठन के स्तंभ होता है, समय-समय पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद पूर्व कार्यकर्ताओं की सूची को अपडेट करता है और पूर्व कार्यकर्ताओं का सम्मेलन भी करवाता है। उन्होंने यह भी बताया कि उधमपुर विभाग के अंदर उधमपुर, रामबन एवं रियासी तीन जिले आते हैं जिसमें हजारों कार्यकर्ताओं ने संगठन में काम किया है, इन सब कार्यकर्ताओं का सम्मेलन अगस्त में होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें