उधमपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने प्रदेश स्तरीय पौधरोपण अभियान का शुभारंभ उधमपुर के मेलड़ी गांव में पौधे लगा कर किया है। इस मौके पर एबीवीपी के राष्ट्रीय कार्यकारी परिषद सदस्य अविनाश सेठी एवं सामाजिक कार्यकर्ता रामपाल मुख्य रूप से उपस्थित रहे। प्रदेश कार्यकारी सदस्य ओंकार वर्मा ने कहा कि एबीवीपी ने 22 से 30 जून तक प्रदेश स्तरीय अभियान शुरू किया है। इसके तहत प्रदेशभर में 25 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। कार्यक्रम में एबीवीपी उधमपुर के जिला स्कूल कार्य प्रमुख संजय राजपूत एवं नगर सह मंत्री मनीष शर्मा भी उपस्थित रहे।