फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: गोवंश तस्करी में आठ वर्षों से फरार आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
उधमपुर। गोवंश तस्करी में 8 वर्ष बाद गिरफ्तार किया गया आरोपी।
विज्ञापन
उधमपुर। थाना रेहंबल की टीम ने गोवंश तस्करी के मामले में आठ वर्षों से फरार चले आ रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के लगातार प्रयासों के बाद उसे धर दबोचा। आरोपी मक्खन निवासी लसवाड़ा, बिश्नाह, जिला जम्मू एफआईआर संख्या 81/2017 में वांछित था। उसके खिलाफ धारा 188, 3 पीसीए अधिनियम के तहत थाना रेहंबल में मामला दर्ज किया गया था। लंबे समय तक फरार रहने के कारण अतिरिक्त विशेष मोबाइल मजिस्ट्रेट उधमपुर की अदालत ने उसके खिलाफ धारा 512 सीआरपीसी के तहत वारंट जारी किया था। खुफिया सूचना और निरंतर निगरानी के आधार पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को अतिरिक्त विशेष मोबाइल मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें