फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: श्री माता वैष्णो देवी रेलवे स्टेशन से 1375 राम भक्त अयोध्या रवाना

Wed, 14 Feb 2024 02:39 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मंगलवार सुबह 10:30 बजे रेलवे स्टेशन से दूसरी आस्था ट्रेन को जिला अध्यक्ष ने दिखाई हरी झंडी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कटड़ा । धर्मनगरी के श्री माता वैष्णो देवी रेलवे स्टेशन से मंगलवार सुबह 10:30 बजे राम भक्तों को लेकर अयोध्या धाम के लिए दूसरी आस्था ट्रेन रवाना हुई। इस आस्था ट्रेन को जिला भाजपा अध्यक्ष रोहित दुबे के साथ ही जिला प्रभारी अरविंद गुप्ता, पूर्व विधायक बलदेव राज शर्मा व अन्य नेताओं ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

इसमें करीब 1375 राम भक्त अयेाध्या के लिए रवाना हुए। प्रभु श्री राम के दर्शन करने के उपरांत 15 फरवरी को अयोध्या से सुवह 6 बजे रवाना होकर ट्रेन 16 फरवरी 6 बजे बापिस कटड़ा के रेलवे स्टेंशन पहुचेगे ।इससे पहले जिला रियासी के सभी श्रद्धालुओं का कटड़ा रेलवे स्टेशन पर रेलवे विभाग द्वारा स्वागत किया गया। 22 भोगी की यह आस्था 16 फरवरी सुबह 6 बजे कटड़ा के रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। इस मौके पर जिला भाजपा अध्यक्ष रोहित दुबे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ ही सभी विभागों की सराहना करते हुए कहा कि देशभर से श्रद्धालुओं को लेकर विशेष आस्था ट्रेन से शुरू की गई है । जो श्रद्धालुओं को अयोध्या धाम की यात्रा करवा रहे हैं आगे भी आस्था ट्रेन जारी रहेगी । जिससे जिला रियासी से अधिक से अधिक श्रद्धालु अपनी अयोध्या धाम यात्रा कर सके। विशेष आस्था ट्रेन सभी श्रद्धालुओं के सपने को साकार कर रही है जिसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दिल से धन्यवाद करते हैं दूसरी ओर रहने तथा खाने-पीने के साथ सुरक्षा आदि को लेकर जिस तरह से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, विश्व हिंदू परिषद के साथ अन्य विभागों तथा उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा इंतजाम किए गए हैं वह काबिले तारीफ है। भविष्य में भी इस तरह की विशेष ट्रेन जारी रहेगी जिससे अधिक से अधिक श्रद्धालु अयोध्या धाम की अपनी यात्रा पूरी कर सके। वहीं यात्रा में शामिल राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत जम्मू कश्मीर वा लद्दाख के संपर्क प्रमुख अजय शर्मा ने कहा कि प्रभु रामलला एक बार फिर 500 साल के बाद अपने दिव्य भाव नव्या महल में विराजमान हुए हैं, जिसके लिए 500 वर्षों में लाखों भक्तों ने अपनी कुर्बानियां दी हैं। शर्मा ने कहा कि हम सब बहुत ही सौभाग्यशाली हैं जो इस गौरवमय पल के साक्षी बने हैं । शर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ तथा विश्व हिंदू परिषद की तरफ से श्रद्धालुओं के रहने तथा खाने पीने का इंतजाम किया गया है और रामलला के दर्शन को लेकर भी इंतजाम किए गए हैं । इससे प्रत्येक श्रद्धालु को प्रभु रामलला के भव्य दर्शन हो सके। वहीं अयोध्या धाम यात्रा में राकेश दुबे, संजय दुबे गोल्डी, गिरधारी लाल रैना, शिव जमवाल, रेनू शर्मा, शालू देवी आदि ने कहा कि वह इससे यात्रा को लेकर बहुत ही उत्साहित हैं। आस्था ट्रेन में 1375 श्रद्धालु शामिल है जिनमें जिला रियासी से करीब 300 श्रद्धालु जबकि कटड़ा से करीब 150 श्रद्धालु शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें