फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देविका नदी की बाढ़ में बहा एक शव मलाड़ से बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। बुधवार को देविका नदी की बाढ़ में बहे दो अधजले शवों में से एक शव को चौथे दिन मलाड़ क्षेत्र से बरामद किया है। इससे शोक संतप्त परिवार को कुछ राहत मिली है और शाम को अंतिम संस्कार कर दिया गया है। गौरतलब है कि पुलिस, सिविल डिफेंस तथा एसडीआरएफ की टीम की ओर से लगातार दो दिन से बाढ़ में बहे शवों को ढूंढने के लिए अभियान चलाया गया था। शुक्रवार को भी उधमपुर से लेकर नैनसू तक देविका को खंगाला गया था, लेकिन शाम तक उनका पता नहीं लग पाया था। शनिवार को करीब दो बजे मलाड़ क्षेत्र के स्थानीय लोगों की मदद से एक शव को ढूंढ बरामद कर लिया है, जबकि दूसरे की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें