चिनैनी। तूफान ने शनिवार की शाम चिनैनी से चंप्यैड़ी सड़क को जोड़ने के लिए लोकनिर्माण विभाग द्वारा मादा नाले पर बनाए जा रहे पुल के गार्डर को उखाड़ फेंका। उन लोहे के गार्डरों से पुल के निर्माण के लिए ढांचागत प्रबंध किया जा रहा था कि शनिवार की शाम को बारिश और तूफानी से भारी भरकम लोहे के गार्डर उखड़ कर नाले में गिर गए। जानकारी के मुताबिक चिनैनी चंप्यैड़ी संपर्क सड़क लोकनिर्माण विभाग द्वारा बनवाई जा रही है। इसी सड़क के बीच स्थित नाले पर पुल बनाने का काम कुछ माह पहले शुरू किया गया था। बताया जा रहा है कि इस पुल की लंबाई करीब 25 मीटर है, जिसकी लागत 66 लाख रुपये के करीब है। इसी आधार पर मादा नाले पर नए पुल का निर्माण कार्य जारी है। बता दें कि इस पैदल मार्ग के जरिए नाले को पार करने के लिए हर रोज गुजरते हैं, लेकिन बरसात के दिनों में इस नाले को पार करना काफी खतरनाक साबित होता है। इस संबंध में लोक निर्माण विभाग के एईई अनिल गुप्ता ने बताया कि उन्हें भी इस बारे में जानकारी मिली है कि तूफान से लोहे के गाडर गिरे हैं तथा पुल के निर्माण कार्य में तेजी लाने के लिए संबंधित निर्माण एजेंसी को कहा गया है।