चिनैनी। गांव बेश्टी में शनिवार को भारतीय जनता पार्टी ने पीएमजीएसवाई विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में शामिल भाजपा नेता व पंचायत बाई के लोगों विभाग के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए कहा कि पिछले कुछ वर्षों से पीएमजीएसबाई की सड़क बनाई जा रही है, लेकिन अभी तक सड़क को पूरा नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि पहले तो पंचयात बाई में कच्ची सड़क बैणी संगम तक बनी थी, जिसके जरिए श्रद्धालु तीर्थ स्थल बैणी संगम तक पहुंचते थे। मगर जब से पीएमजीएसवाई के अधीन यह सड़क हुई है, तबसे गांव में गाड़ी ले जाना भी मुश्किल हो गया है। जबकि पहले इस गांव तक यात्री वाहन भी आते थे। उन्होंने कहा कि सड़क की खस्ता हालत होने से विद्यार्थियों को पैदल ही चिनैनी स्कूल तक जाना पड़ता है। जबकि गांव के लोगों को कोई काम हो तो उन्हें भी घंटों पैदल चल गाड़ी पकड़नी पड़ती है। भाजपा नेता राकेश चंद, विजय कुमार व नरेश शर्मा ने विभाग को चेतावनी दी कि यदि बैशाखी से पहले सड़क की सुधारी नहीं तो भाजपा को मजबूरन सड़कों पर उतरना पड़ेगा।