फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

28 को होगा शिवखोड़ी केसरी दंगल

Sat, 22 Feb 2014 05:30 AM IST
Udhampur
विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी (ब्यूरो)। महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर भगवान शिव की धर्मस्थली शिवखोड़ी धाम के आधार शिविर रनसू में स्थित राजकीय हाई स्कूल में 28 तारिक को सोलहवां शिवखोड़ी केसरी वार्षिक विशाल दंगल का आयोजन किया जाएगा। अगले शुक्रवार को होने वाले इस वार्षिक दंगल का आयोजन जम्मू कश्मीर इंडियन स्टाइल रेसलिंग एसोसिएशन के द्वारा जिला प्रशासन के साथ ही पर्यटन विभाग तथा शिवखोड़ी दंगल कमेटी के सहयोग से करवाया जाएगा। रेसलिंग एसोसिएशन के प्रधान शिव कुमार शर्मा ने बताया कि महाशिवरात्रि के अवसर पर होने वाले इस दंगल में रियासत के अलावा बाहरी राज्यों के पहलवान हिस्सा लेंगे। दंगल में विजेता पहलवान को नकद राशि के साथ ही चांदी का गुर्ज, पट्टा बतौर इनाम दिया जाएगा। वहीं उपविजेता रहे पहलवान को भी सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा अन्य कुश्तियों में भिड़ने वाले पहलवानों को भी पुरस्कृत किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि महाशिवरात्रि पर शिवखोड़ी धाम में तीन दिवसीय मेले का आयोजन भी होगा। जिसके लिए भी तैयारियां जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें