फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपनी लंबित मांगों पर एकजुट रहंे कर्मचारी

Fri, 03 Jan 2014 05:48 AM IST
Udhampur
विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर । इंटक की बैठक में लंबित मांगों के लिए कर्मचारियों से एकजुट होने का आह्वान किया गया। साथ ही सरकार से जल्द मांगों को पूरा करने की अपील की गई। बैठक में सोमनाथ ने कहा कि 29 दिसंबर को सम्मेलन में इंटक की तरफ से पीएचई विभाग में कार्यरत सीपी वर्कर्स को 16 महीने का वेतन जारी करने, स्टाफ की कमी को पूरा करने, कर्मचारियों को एसआरओ 64 का लाभ देने, मिड-डे-मील कर्मचारियों का वेतन बढ़ाने, अस्थाई कर्मचारियों का वेतन बढ़ाने सहित कई मांगों को पीएचई मंत्री शाम लाल शर्मा के सामने रखा गया था। शर्मा ने कर्मचारियों को जल्द सभी मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया था, इसके बाद मांगें पूरी होने की उम्मीद जगी है। उन्होंने कहा कि ऐसे में कर्मचारी एकजुट रहें। बैठक में विजय कुमार, अनिल गुप्ता, रतन सिंह, बलदेव राज, सूरज प्रकाश, मोहेंद्र सिंह, अली हुसैन, मक्खन चंद, सरदार तेज बहादुर, चरण दास, कृष्ण चंद, बरकत अली, शाम लाल शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें