फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ से लटका मिला महिला का शव

Thu, 24 Oct 2013 05:42 AM IST
Udhampur
विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर/जिब। टिकरी चौकी क्षेत्र के लैनु इलाके में संदिग्ध परिस्थितियों में नवविवाहिता का शव पेड़ से लटकता मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पीएचसी टिकरी पहुंचाया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार सपना पत्नी चंदन लाल निवासी लैनु किसी जरूरी काम की बात कहकर घर से निकली। दोपहर तक घर नहीं लौटी, तो परिवार के सदस्यों ने तलाश शुरू की। घर से करीब 250 मीटर की दूरी पर स्थित जंगल से दोपहर करीब ढाई बजे उसका शव पेड़ से लटकते पाया। इस बारे में पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस के अधिकारी व जवानों ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पीएचसी टिकरी पहुंचाया। एसएचओ निशांत गुप्ता ने बताया कि धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला आत्महत्या का है या फिर कुछ और इस बारे में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें