फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलाई पुल के नीचे से आठ हैंडग्रेनेड बरामद

Sat, 28 Sep 2013 05:39 AM IST
Udhampur
विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ (ब्यूरो)। शुक्रवार को क्षेत्र में एक बड़ा हादसा टल गया, जब पुंछ जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित कलाई पुल के नीचे से पुलस्त नदी किनारे 8 ग्रेनेड जिनमें 2 आरपीजी ग्रेनेड और 6 हैंड ग्रेनेड शामिल हैं। इस असलहे की बरामदगी को जहां क्षेत्र में आतंकियों की मौजूदगी से जोड़कर देखा जा रहा है। हैंडग्रेनेड मिलने की खबर से क्षेत्र मेें दहशत है। जहां से यह ग्रेनेड बरामद हुए हैं, उसके ऊपर कलाई पुल की दोनों तरफ सेना की 5/4 गोरखा रेजिमेंट क ा मुख्य शिविर है। अभी इस बारे में पुलिस कुछ भी कहने से इंकार कर रही है। जांच के बाद ही पता चलेगा यह बम कहां से आया। प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार दोपहर करीब 11 बजे पुंछ-जम्मू हाईवे पर कलाई पुल के नीचे गांव के कुछ बच्चे पुलस्त नदी में नहाने के लिए गए हुए थे। वहां एक बालक ने नदी किनारे पत्थरों के बीच एक पालीथीन का लिफाफा पड़ा देखा। उसे खोला तो उसमें उसमें ग्रेनेड दिखे। उसने अपने साथियों के साथ पुल के पास स्थित पुलिस चौकी को इस मामले की जानकारी दी। वहां से पुंछ थाने में इस बात की सूचना दिए जाने पर थाना प्रभारी संजीव सिंह सलाथिया पुलिस दल और बम निरोधक दस्ते के साथ मौके पर पहुंचे। वहां से मिले 8 ग्रेनेड को बरामद कर उनकी जांच करने के बाद उन्हें पुंछ थाने लाया गया। कलाई पुल के नीचे से बच्चों द्वारा ग्रेनेड बरामद कर पुलिस को सूचना दिए जाने पर 5/4 गोरखा रेजिमेंट के कमांडिंग अधिकारी ने बच्चों को तोहफे देकर उनका मनोबल बढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें