भद्रवाह। अस्पताल के शिफ्ट होने के विरोध में 64 दिनों से लगातार धरने पर बैठे अस्पताल बचाओ फ्रंट ने शनिवार को स्वास्थ्य मंत्री, जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के पुतले फूंके। इससे पहले फ्रंट के सदस्यों ने शहर में रैली निकाल कर रोष प्रदर्शन किया, जिसमें सभी राजनैतिक दलों के नेताओं के साथ सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। फ्रंट के कनवीनर रणबीर सिंह मन्हास ने कहा कि पिछले 64 दिन से हम धरने पर बैठ कर पुराने अस्पताल को अपनी जगह कायम रखते हुए नए अस्पताल को सुपर स्पेशल अस्पताल बनाने की मांग कर रहे हैं। लेकिन आज पुराने अस्पताल के दो चार डाक्टरों को लेकर अस्पताल शुरू किया गया है और पुराने अस्पताल को बंद कर दिया गया है। इसके चलते कई लोगों की इलाज के अभाव में मौत हो चुकी है। क्योंकि अस्पताल चार किलोमीटर दूर है।