फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरमराई शहर की सफाई व्यवस्था, आक्रोश

Sun, 18 Nov 2012 12:00 PM IST
Udhampur
विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर (ब्यूरो)। शहर के चबूतरा बाजार इलाके में चरमराई सफाई व्यवस्था और चबूतरा चौक के विकास कार्य बंद किए जाने के विरोध में शनिवार को लोगों ने नगर परिषद और पीडब्ल्यूडी के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का कहना इस संबंध में शिकायत करने के बावजूद विभाग ध्यान नहीं देता है। दोपहर करीब एक बजे प्रदर्शन के दौरान विशाल शर्मा, सुनील शर्मा, विनय शर्मा, अनंत राम, रवि अबरोल और अन्य कई लोगों ने बताया कि नगर परिषद की लापरवाही के कारण पूरे चबूतरा बाजार इलाके में सफाई व्यवस्था चरमराई हुई है। पूरे इलाके में हर समय गंदगी के ढेर लगे हुए देखे जाते हैं। जब इसके बारे में नगर परिषद को सूचित किया जाता है तो औपचारिकता पूरी करने के लिए कुछ सफाई कर्मचारियों को भेज दिया जाता है, जिसके बाद कुछ दिन सफाई व्यवस्था ठीक रहती है, लेकिन बाद में फिर वही हालात बन जाते हैं। उन्होंने बताया कि कुछ महीने पहले पीडब्ल्यूडी ने चबूतरा चौक के विकास कार्य शुरू किया था। टाइल लगाने के बाद अचानक काम को बंद कर दिया गया है, जो आज तक बंद है। इसके अलावा सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए भी नगर परिषद के साइनेटरी इंस्पेक्टर को सूचित कर चुके हैं। राहत के नाम पर शहरवासियों को केवल झूठे आश्वासन ही हासिल हुए हैं। समस्या की तरफ ध्यान नहीं दिए जाने के कारण उनकी परेशानी दिन ब दिन बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें