रियासी (ब्यूरो)। जिले के अरनास ब्लाक अंतर्गत नरलू क्षेत्र में वीरवार देर शाम को महिंद्रा लोड कैरियर के पलटने से उसमें सवार तीन लोग बुरी तरह से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार लोड कैरियर (जेके14बी-6612) अरनास से नरलू की तरफ शादी के लिए इस्तेमाल होने वाला सामान लेकर जा रहा था। तभी एक तीखे मोड़ पर नियंत्रण चालक का नियंत्रण बिगड़ गया और वाहन खाई की तरफ लुढ़कने लगा। स्थिति बेकाबू होती देख चालक वाहन से छलांग लगा दी, लेकिन वाहन में बैठे हुए अन्य तीनों लोग जब तक मामले को समझ पाते, तब तक वाहन खाई की तरफ पलट चुका था। इस हादसे में बिल्लू, गणेश तथा मोहिन्द्र सभी निवासी गांव हंदूर बुरी तरह घायल हो गये। तीनों को प्राइेमरी हेल्थ सेंटर दरमाड़ी में इलाज करवाया गया। अरनास पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर कार्रवाई को शुरू कर दी है। ड्राइवर मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।