फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार से टकराई डीआईजी स्क्वायड की गाड़ी

Sun, 11 Nov 2012 12:00 PM IST
Udhampur
विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी। डीआईजी स्क्वायड की एक गाड़ी शुक्रवार को कार (टवेरा) से जा टकराई। इस हादसे में पांच पुलिस कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से चार की हालत नाजुक बताई जा रही है, जिन्हें जम्मू मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया है। जबकि एक को राजोरी जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। यह हादसा सुबह नौ बजे सूरनकोट के पास हुआ। बताया जा रहा है कि ये लोग राजोरी-पुंछ के डीआईजी दानिश राणा के स्क्वायड में शामिल थे। डीआईजी पुंछ में मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला की सुरक्षा के लिए जा रहे थे। घायल पुलिस वालों में राकेश कुमार निवासी नौशहरा वार्ड नंबर 5, सुरेश कुमार निवासी आरएसपुरा, पद्म देव सिंह निवासी पलवाल (जम्मू), सतनाम सिंह निवासी भोर कैंप (जम्मू) और असगर खान निवासी गंभीर मुगला (राजोरी) शामिल हैं। इनमें से काला खान को जिला अस्पताल राजोरी में भर्ती करवाया गया है। जबकि बाकी चारों पुलिस कर्मियों को जीएमसी भेज दिया गया। हादसे के वक्त कार और स्क्वायड दोनों गाड़ियों की रफ्तार तेज थी, इसके पुलिस कर्मी की हालत गंभीर हुई। कार चालक को कुछ नहीं हुआ। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें