किश्तवाड़। किश्तवाड़ पुलिस ने बोंजवा के ज्वालापुर के नाऊ बरधरदार से एक तस्कर को गिरफ्तार कर 90 किलो जड़ी-बूटी बरामद की है। यह सफलता पुलिस पोस्ट ज्वालापुर प्रभारी एसआई मोइन खान के नेतृत्व में गश्ती दल ने पाई है। तस्कर की पहचान बशीर अहमद निवासी नाऊ बोंजवा के रूप में हुई है। इस संबंध में मामला दर्ज और जांच शुरू कर दी है।