किश्तवाड़। जिले में कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी जारी है। जिले में वीरवार को कोरोना के 80 नए मामले सामने आए हैं। इसमें दो लोग अन्य राज्यों और 78 स्थानीय हैं। इसके साथ ही किश्तवाड़ में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 3413 पहुंच गया है, जिनमें से अभी तक 2990 स्वस्थ हो चुके हैं। 26 लोगों की महामारी की चपेट में आ कर मौत हुई है। जिले में मौजूदा समय में 397 मामले सक्रिय हैं। इसके साथ ही संक्रमितों को जहां होम आइसोलेट किया गया है वहीं, उनके संपर्क में आए लोगों का डाटा एकत्र किया जा रहा है। उनके जल्द कोरोना टेस्ट करवाए जाएंगे।