फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रीन जेके ड्राइव के तहत कनाह में लगाए 600 पौधे

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। ग्रीन जम्मू-कश्मीर ड्राइव-2021 के तहत ब्लॉक घोरड़ी की कन्नाह पंचायत में एक पौधरोपण अभियान चलाया गया। इसमें कन्नाह पंचायत और उसके आसपास के क्षेत्रों में विभिन्न किस्मों के 600 पौधे लगाए गए। इस मौके पर डीएफओ रामनगर कुलदीप सिंह, बीडीसी चेयरमैन आरती शर्मा, एसडीपीओ डॉ. भीष्म दूबे व सरपंच विक्रम सिंह ने कहा कि ग्रीन जेएंडके ड्राइव एनएफपी 1998 और जम्मू-कश्मीर वन नीति 2011 के अनुरूप है। इसमें यूटी में वन क्षेत्रों के भीतर और बाहर सभी बंजर भूमि पर वनीकरण की परिकल्पना की गई है। इसके लिए वन विभाग की ओर से स्थानीय लोगों के सहयोग से लगातार कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। लोगों से अपील है कि सभी लोग इस तरह के कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें