संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। थाना रैंबल के एसएचओ के नेतृत्व में पुलिस ने सोमवार को गोवंश तस्करी के प्रयास को विफल कर दिया। पुलिस ने 49 मवेशियों को मुक्त करवाते हुए दो आरोपी तस्करों को गिरफ्तार किया। जानकारी के अनुसार रैंबल क्षेत्र में जम्मू से पैदल श्रीनगर की ओर मवेशी लेकर जा रहे दो लोगों को जब पुलिस ने रोक कर पूछताछ की तो पता चला कि वे बिना किसी अनुमति के मवेशियों को लेकर श्रीनगर जा रहे हैं। इस पर पुलिस ने मोहम्मद कासिम निवासी भरतुंड, राजगढ़ और जाकिर हुसैन निवासी चकमंगा, सांबा के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।