उधमपुर में हाईवे पर रोके गए ट्रक।
- फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। घाटी जाने वाले ट्रकों को पुलिस ने दिन भर शहर के जखैनी इलाके में रोक कर रखा। दिन भर फोर लेन राजमार्ग पर रोके गए ट्रकों की लंबी कतार लगी रही। जानकारी अनुसार सुबह के समय जब ट्रक उधमपुर के जखैनी इलाके में पहुंचे तो पुलिस ने इनके जखैनी से आगे बढ़ने पर रोक लगा दी। इसके बाद दिन भर ट्रक जखैनी इलाके में खड़े रहे। वहीं ट्रकों के चालक आगे जाने की अनुमति मिलने का इंतजार करते रहे। गर्मी के कारण ट्रकों के चालकों व सह चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सूत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार। इन ट्रकों को रात के समय घाटी की तरफ रवाना कर दिया जाएगा।