फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: 34 गोवंश मुक्त करवाए, चार गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। थाना मजालता की पुलिस ने गोवंश तस्करी की दो कोशिशों को नाकाम करते हुए क्रूर परिस्थितियों में ले जाए जा रहे 34 गोवंश को बचाया है। पुलिस की ओर से चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पहले मामले में ट्रक (जेके21बी-4337) को चेक पोस्ट बट्टल में रोका गया। इसमें वैध अनुमति के बिना 18 गोवंश ले जाए जा रहे थे। चालक मुख्तार अहमद और हेल्पर मोहम्मद आरिफ खटाना, निवासी अनंतनाग को गिरफ्तार किया गया। दूसरे मामले में कैंटर (जेके13जे-3940) को पीसीपी बट्टल में अवैध रूप से ले जाए जा रहे 16 गोवंश के साथ रोका गया। चालक उमर हुसैन और हेल्पर मोहम्मद अख्तर को गिरफ्तार किया गया। थाना मजालता में मामला दर्ज किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें