किश्तवाड़। जिले में रविवार को कोरोना के 32 नए मामले सामने आए हैं, जिसमें सभी स्थानीय हैं। इसके अलावा 30 लोग महामारी को मात देने में कामयाब हुए हैं। जिले में मौजूदा समय में 219 मामले सक्रिय हैं। इसके अलावा संक्रमितों का आंकड़ा 3187 पहुंच गया है, जिनमें से 2942 लोग स्वस्थ हो चुके हैं और 26 की जान जा चुकी है।