किश्तवाड़। जिले में बुधवार को कोरोना के 25 नए मामले सामने आए हैं, जिनमें सभी स्थानीय हैं। इसी के साथ अभी तक जिले में संक्रमितों का आंकड़ा 3637 पहुंच गया है, जिनमें से 3205 स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं, 26 की मोत हो गई हैं। मौजूदा समय में 406 मामले सक्रिय हैं, जिन्हें होम आइसोलेट किय गया है।