किश्तवाड़। जिले में वीरवार को कोरोना के 25 नए मामले मिले हैं, जिनमें से एक का यात्रा इतिहास है और अन्य स्थानीय हैं। इसके साथ जिले में संक्रमितों का आंकड़ा 4071 पहुंच गया है, जिनमें से 3783 लोग स्वस्थ हुए हैं, जबकि 35 की मौत हो चुकी है। किश्तवाड़ में मौजूदा समय में 253 मामले सक्रिय हैं।