चिनैनी। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए जिले सहित तहसील में भी कोरोना टेस्टिंग और वैक्सीनेशन प्रक्रिया जारी है। इसके लिए चिनैनी सीएचसी सहित ब्लॉक में विभिन्न टीमें तैनात की गई हैं। स्वास्थ्य विभाग की और बुधवार सीएचसी चिनैनी, मुख्य बस अड्डे और पीएचसी कुद में करीब 248 लोगों के कोरोना टेस्ट किए गए। जिनमें सात लोग संक्रमित पाए गए, जिन्हें होम आइसोलेशन कर दिया गया है। उधर, 569 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज व दूसरी डोज दी गई।