किश्तवाड़। जिले में वीरवार को कोरोना के 23 नए मामले सामने आए हैं, जिनमें सभी स्थानीय हैं। इसके अलावा 10 लोग महामारी को मात देने में कामयाब रहे हैं। जिले में संक्रमितों का आंकड़ा 4381 पहुंच गया है, जिनमें से अभी तक 4213 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। महामारी की चपेट में आने से 41 लोगों की मौत हुई है। मौजूदा समय में जिले में 127 मामले सक्रिय हैं।