रामनगर। वन विभाग की ओर से शुक्रवार को 75वां वन महोत्सव मनाया गया। इस मौके पर 200 पौधे लगाए गए। निंबला स्थित गांधी वन में आयोजित कार्यक्रम में एसडीएम रफीक अहमद जराल मुख्य अतिथि रहे।
कार्यक्रम में कॉलेज की कई छात्राओं ने भी हिस्सा लिया और पौधे लगाए। डीएफओ नरेश मजोत्रा ने कहा कि वन महोत्सव के तहत एक से 7 जुलाई तक विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य पर्यावरण का संरक्षण करना है। कार्यक्रम में वन विभाग के कई कर्मचारी शामिल रहे। संवाद