टिकरी पुलिस द्वार गोवंश तस्करी में जब्त किया गया वाहन।
उधमपुर। टिकरी चौकी की पुलिस ने 20 गोवंश को मुक्त करवाकर एक वाहन जब्त किया है। पुलिस टीम ने जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे नाका लगाया हुआ था। इस दौरान ट्रक (एचआर65ए-9987) को जांच के लिए रोका गया। तलाशी लेने पर ट्रक के अंदर 20 गोवंश लदे पाए गए, जिन्हें क्रूर तरीके से बांधा गया था और बिना वैध अनुमति के ले जाया जा रहा था। पुलिस को देख चालक वाहन को सड़क पर ही छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने सभी गोवंश को मुक्त करवाने के बाद सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। पुलिस ने इस संदर्भ में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद