किश्तवाड़। जिले में रविवार को कोरोना के छह नए मामले सामने आए हैं, जिनमें सभी स्थानीय हैं। इसके अलावा 16 लोग महामारी को मात देने में कामयाब रहे हैं। इसी के साथ जिले में संक्रमितों का आंकड़ा 4558 पहुंच गया है, जिनमें से 4442 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। 43 लोगों की महामारी की चपेट में आने से मौत हुई है। मौजूदा समय में जिले में 73 मामले सक्रिय हैं।