दोपहर बाद बदला मौसम, ठंड बढ़ी
चिनैनी। क्षेत्र में मौसम का मिजाज शनिवार दोपहर बाद बदल गया, जिससे ठंड में फिर इजाफा हो गया। पिछले कुछ दिनों से मौसम हर रोज बदल रहा है, लेकिन बारिश व बर्फबारी नहीं हो रही है, जिससे सूखी ठंड पड़ रही है, जिससे मौसमी बीमारियां फैल रही हैं। शनिवार दोपहर बाद आसमान में बादल घिर गए और सूर्य देव भी बादलों में छिप गए। क्षेत्र में ठंडी हवाएं चलने लगीं। किसान भी आसमान पर टकटकी लगाए हैं तो लोगों की नजरें भी बारिश पर टिकी हैं, ताकि सूखी ठंड से राहत मिल सके। ब्यूरो