किश्तवाड़। जिले में वीरवार को कोरोना संक्रमण के 15 नए मामले सामने आए हैं। इनमें दो अन्य राज्यों से लौटे हैं, जबकि 13 स्थानीय हैं। जिले में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 2846 पहुंच गया है, जिनमें से 2770 ठीक हो चुके हैं, जबकि 22 लोगों की मौत हो चुकी है। मौजूदा समय में जिले में 54 मामले सक्रिय हैं। उनका इलाज जारी है।