किश्तवाड़। जिले रोजाना कोरोना संक्रमित मामलों का आना जारी है, जिससे प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। मंगलवार को कोरोना संक्रमण के 15 नए मामले सामने आए हैं, जिसमें सभी स्थानीय शामिल हैं। इसके साथ ही किश्तवाड़ में संक्रमितों का आंकड़ा 3018 पहुंच गया है, जिनमें से 2864 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं, 22 लोगों की मौत भी हुई है। मौजूदा समय में जिले में 132 मामले सक्रिय हैं।