कटड़ा। सोमवार को मोटर व्हीकल विभाग, रियासी ने कटड़ा-रियासी मार्ग पर वाहनों की जांच अभियान चलाया। इस दौरान 70 से अधिक वाहनों की जांच की गई, जिनमें ट्रक, बस, ऑटो, वैन, दोपहिया और तिपहिया वाहन शामिल थे। 13 वाहनों का ई-चालान किया गया, और 17,100 रुपये का जुर्माना वसूला गया। एक मिनी बस को बिना वैध कागजातों के चलते सीज कर दिया गया। एक ड्राइविंग लाइसेंस निलंबन के लिए भेजा गया। इंस्पेक्टर तुषार अंथाल ने बताया कि यह अभियान एआरटीओ रियासी, नीरज शर्मा के निर्देश पर चलाया गया। उन्होंने कहा कि इस तरह के अभियान आगे भी जारी रहेंगे। संवाद