फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: 118 खिलाड़ी सीख रहे बैडमिंटन के गुर

Thu, 11 Apr 2024 02:10 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले साल पांच खिलाड़ियों ने लिया था राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा
विज्ञापन

अंडर-14, 17 एवं 19 आयु वर्ग के खिलाड़ियों को किया जा रहा तैयार
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। जिला यूथ सर्विसेस एंड स्पोटर्स बैडमिंटन एकेडमी के सदस्यों की ओर से भी खिलाड़ियों को प्रशिक्षित करने सहित विभिन्न प्रति स्पर्धाओं के लिए तैयार करने के उददेश्य से निशुल्क प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिसमें अंडर 14, 17 एवं 19 आयु वर्ग के खिलाड़ियों को तैयार किया जा रहा है, ताकि वह उच्च स्तरीय प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन कर सकें।
जिला यूथ सर्विसेस एंड स्पोटर्स बैडमिंटन एकेडमी की ओर से खिलाड़ियों के लिए निशुल्क बैडमिंटन प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया है। ये मिनी स्टेडियम और सुभाष स्टेडियम के इंडोर हॉल में सुबह-शाम दो शिफ्टाें में जारी है। इसमें अंडर-14 से 17, 19 एवं सीनियर वर्ग के खिलाड़ी भी हिस्सा ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

साल भर चलने वाले शिविर में मौजूदा समय में 118 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। इनमें लड़के एवं लड़कियां दोनों शामिल हैं। जिला यूथ सर्विसेस एंड स्पोर्ट्स ऑफिसर रोमेश चंद्र मिश्रा की देखरेख में शिविर का आयोजन किया गया है। प्रशिक्षण के दौरान मौजूदा समय में खेल विभाग के कोच जतिन सेठी और आशुतोष गुप्ता खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दे रहे हैं। आने वाले समय में जरूरत के मुताबिक कोच की संख्या में भी बढ़ोतरी कर दी जाएगी। मौजूदा समय में लगभग विभिन्न वर्ग के दो शिफ्टों में 118 खिलाड़ी प्रशिक्षण हासिल कर रहे हैं। साल भर चलने वाले प्रशिक्षण के दौरान खिलाड़ियों को विभिन्न स्तरीय प्रतियोगिताओं में भी हिस्सा लेने का मौका मिल पाएगा। पिछले वर्ष एकेडमी के ही 5 खिलाड़ियों ने नेशनल लेवल प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था। कोच जतिन सेठी ने खिलाड़ी से शिविर का लाभ लेने के लिए आगे आने की अपील की है। उन्होंने बताया कि खिलाड़ियों को राष्ट्र स्तरीय प्रतियोगिता के लिए तैयार किया जा रहा है ताकि उधमपुर जिले के भी खिलाड़ियों बेहतरीन अवसर प्राप्त हो सकें ताकि वह अपने साथ-साथ अपने जिले का नाम रोशन करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें