किश्तवाड़। जिले में सोमवार को कोरोना संक्रमण के 11 नए मामले मिले हैं, जिनमें सभी स्थानीय हैं। किश्तवाड़ में मौजूदा समय में 230 मामले सक्रिय हैं। इसके साथ ही संक्रमितों का आंकड़ा 3198 पहुंच गया है, जिनमें से 2942 स्वस्थ हो चुके हैं। 26 लोगों की महामारी की वजह से मौत हुई है।