किश्तवाड़। जिले में शनिवार को कोरोना के 12 नए मामले मिले हैं। इनमें दो का यात्रा इतिहास है। इसके अलावा 10 लोग महामारी को मात देने में कामयाब रहे हैं। जिले में संक्रमितों का आंकड़ा 4432 पहुंच गया है, जिसमें से 4141 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। 40 की महामारी के कारण मौत हो चुकी है। मौजूदा समय में 140 मामले शेष हैं।