फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच सेना के जवानों सहित दस लोग पाए गए कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। पांच सेना के जवानों सहित दस लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। यह सभी लोग बाहरी राज्यों से ट्रेन व बसों का सफर कर उधमपुर पहुंचे थे। पांचों सेना के जवान उधमपुर के रहने वाले हैं और सभी छुट्टी पर घर लौटे थे। इन सभी को उधमपुर पहुंचते ही प्रशासन की तरफ से क्वारंटीन कर लिया गया था। अन्य पांच लोग श्रमिक हैं, जोकि कुछ दिन पहले ही बाहरी राज्यों से उधमपुर पहुंचे थे। इन सभी के कोरोना टेस्ट उधमपुर में किए गए थे। इनके सैंपल कमांड अस्पताल में भेजे गए थे। कमांड अस्पताल ने तड़के इनकी रिपोर्ट जारी है। इनके साथ ही रियासी के तीन, कुपवाड़ा के तीन और रामबन का एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। उधमपुर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की संख्या 49 तक पहुंच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें