रियासी। पुलिस ने वार्ड नंबर दो में दबिश देकर जुआ खेलते 10 लोगों को रंगेहाथ गिरफ्तार किया। आरोपियों से 9040 रुपये की नकदी भी बरामद की गई। पकड़े गए आरोपियों में केवल कृष्ण निवासी वार्ड नंबर पांच, सूरज प्रकाश निवासी विजयपुर, जावेद अली निवासी नई बस्ती, गोविंद राम निवासी जनाना पार्क के पास, मदन लाल निवासी नई बस्ती, ओम निवासी महादेव कॉलोनी, रवि कुमार निवासी गढ़ाल, रशपाल सिंह निवासी तरेनथा, विक्रम सिंह निवासी नई बस्ती व मोहम्मद रफीक निवासी जुड्डा के रूप में हुई है। एसएचओ रंजीत सिंह राव ने बताया कि यह कार्रवाई एसएसपी परमवीर सिंह के आदेश पर की गई। संवाद