फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: 10 गोवंश बचाए, तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। थाना उधमपुर की पुलिस टीम ने जखैनी नाका पर तीन वाहनों से 10 गोवंशों को मुक्त करावाकर तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार महिंद्रा बोलेरो (जेके14के-5066), महिंद्रा बोलेरो (जेके02बीवी-2755) और टाटा योद्धा (जेके14जे-3731) वाहन को जांच के लिए रोका गया। तलाशी लेने पर तीन वाहनों में 10 गोवंश लदे पाए गए, जिन्हें क्रूर तरीके से बांधा गया था। बिना वैध अनुमति के इन्हें ले जाया जा रहा था। पुलिस ने सभी गोवंश को मुक्त करवाकर उन्हें सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया। गोवंश तस्करी के आरोप में तीनों चालकों को गिरफ्तार कर लिया गया। इनकी पहचान मुख्तियार अहमद निवासी सुनारी, उधमपुर, शौकत अली निवासी जखड़, उधमपुर और तारिक हुसैन निवासी क्रिमची मानसर, उधमपुर के रूप में की गई है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें