फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poonch Attack: पाक सेना का पूर्व कमांडो समेत तीन आतंकियों के फोटो आए सामने, वायुसेना के काफिले पर किया था हमला

Wed, 08 May 2024 11:12 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

डन्ना शाहस्तार हमले में शामिल तीन आतंकियों के फोटो सामने आ गए हैं। एक पाक सेना का पूर्व बैट टीम कमांडो भी शामिल है। पाकिस्तानी आतंकी पुंछ के साथ राजोरी में भी हमलों को अंजाम देते रहे हैं।
विज्ञापन
तीन आतंकियों के फोटो आए सामने - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले की सुरनकोट तहसील के डन्ना शाहस्तार में पांच दिन पहले वायुसेना के काफिले पर हुए आतंकी हमले के बाद बुधवार को हमले में शामिल तीन आतंकियों के फोटो सामने आए हैं। इनमें एक पाकिस्तानी सेना का पूर्व कमांडो है। वह कई वर्षों तक पाकिस्तानी सेना, आईएसआई और आतंकी संगठनों की साझा बैट टीम बार्डर एक्शन टीम में काम कर चुका है। 

विज्ञापन


सुरक्षाबलों को आशंका है कि आतंकी राजोरी में भी अपने नापाक इरादों को पूरा करने के लिए आतंकी घटनाओं को अंजाम देते हैं। इन तीन आतंकियों की पहचान लश्कर-ए-तोईबा का पुंछ राजोरी कमांडर अबू हमजा, पाक सेना का सेवानिवृत कमांडो इलेयास फौजी कोड नेम फौजी और हडून यह तीनों पाकिस्तानी निवासी हैं। इनके फोटो सामने आने से एक बार फिर जम्मू कश्मीर में आतंकवाद को बढ़ाने में पाकिस्तान के शामिल होने का प्रमाण मिला है। 

इन फोटो के आधार पर सुरक्षाबलों ने जल्द ही इन आतंकियों को उनके अंजाम तक पहुंचाने की संभावनाएं भी बढ़ गई हैं। इससे पूर्व पुंछ एवं राजोरी में होने वाले आतंकी हमलों में शामिल किसी भी आतंकी की पहचान नहीं हो पाई थी।
विज्ञापन


गौरतलब है कि हमलावर आतंकियों में शामिल पाकिस्तान सेना के लोग हो सकते हैं। इन तीन आतंकियों पाक सेना के पूर्व कमांडो इलेयास फौजी के शामिल होने से यह बात साफ हो गई है कि उसी के दम पर घातक हमलों को अंजाम दिया गया है। पाकिस्तानी सेना की तरफ से बैट टीम में शामिल जवानों को क्रूरता करने में भी दक्षता हासिल होती है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें