अनंतनाग वेसू स्थित माइग्रेंट कॉलोनी के पास शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार में जा रही बाइक का नियंत्रण अचानक बिगड़ गया और वह सड़क किनारे लगे बैरिकेड से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद पुलिस और स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर कानूनी प्रक्रिया के लिए अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।