कुलगाम। डीसी शहजाद आलम ने सोमवार को मिनी सचिवालय कुलगाम से 100 से अधिक युवा ट्रैकर्स के एक समूह को पहलगाम के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर डीसी ने युवा लोगों को साहसिक गतिविधियों में भाग लेने के अवसर प्रदान करने और स्वस्थ व सक्रिय जीवनशैली को बढ़ावा देने के लिए युवा सेवा और खेल विभाग, कुलगाम के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने युवा ट्रैकर्स को सामाजिक बुराइयों और नकारात्मक प्रभावों से दूर रहते हुए खेल और अन्य रचनात्मक गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया। समारोह में जिला युवा सेवा और खेल अधिकारी नरिंदर पाल सिंह के साथ युवा सेवा और खेल विभाग के अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे। जिले के छह जोन के चयनित लड़कों के लिए शिविर की अवधि पांच दिन है। संवाद