श्रीनगर। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती की पूर्व संध्या पर लाल चौक के घंटाघर पर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। घंटाघर पर पूर्व प्रधानमंत्री की तस्वीर लगाकर माल्यार्पण किया गया और दीप जलाए गए। इस दौरान काफी संख्या में लोग मौजूद रहे। वहीं शाम के समय लाल चौक पर सैलानियों का जमावड़ा रहा। पर्यटक सेल्फी लेते और फोटो खींचते दिखे। क्रिसमस की पूर्व संध्या और आने वाले गणतंत्र दिवस को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी रही। शाम से ही पुलिस सीआरपीएफ और अन्य सुरक्षा बलों ने यहां पर जांच अभियान चलाया। ब्यूरो