श्रीनगर। परीक्षा शेड्यूल और एकेडमिक कैलेंडर के कथित उल्लंघन को लेकर छात्रों में व्यापक असंतोष सामने आने के एक दिन बाद कश्मीर यूनिवर्सिटी ने शुक्रवार को कुलपति प्रो. नीलोफर खान की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक बुलाई। बैठक में डीन एकेडमिक अफेयर्स प्रो. पीरजादा शरीफुद्दीन और कंट्रोलर ऑफ एग्जामिनेशंस मौजूद थे। समीक्षा बैठक के बाद कुलपति प्रो. नीलोफर खान ने बताया हम जनवरी में कोई परीक्षा आयोजित नहीं करेंगे। दिसंबर में निर्धारित परीक्षाएं योजना के अनुसार जारी रहेंगी, केवल 1-2 स्पिलओवर पेपर जो स्वाभाविक रूप से शुरुआती जनवरी में पड़ते हैं आयोजित किए जाएंगे। संवाद