फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोजगार सहित दो सूत्रीय मांगों के लिए रेल परियोजना प्रभावितों का धरना जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
विकासखंड कीर्तिनगर के नैथाणा और रानीहाट गांव के रेल परियोजना प्रभावितों का धरना मंगलवार को भी जारी रहा। इस मौके पर सौरभ कृष्ण रूडोला के नेतृत्व में परियोजना कार्यस्थल के समीप धरने पर बैठे ग्रामीणों ने मांगों के लिए रेलवे के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ग्रामीणों ने प्रभावित परिवार के एक सदस्य को रेलवे में स्थायी रोजगार दिए जाने और रेलवे स्टेशन का नाम श्रीनगर के स्थान पर नैथाणा रानीहाट किए जाने की मांग की। प्रभावित ग्रामीणों ने कहा कि रेल परियोजना के निर्माण में भूमि जाने के बाद गांव के कई परिवार भूमिहीन हो चुके है। कृषि पर निर्भर लोगों के सामने रोजी रोटी का संकट पैदा हो चुका है। इस मौके पर दीपक नेगी सहित प्रभावित ग्रामीण मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें