पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि देश में चल रही मौजूदा राजनीतिक बहस अब राहुल गांधी को मानने या खारिज करने तक सीमित नहीं रह गई है। अब असली सवाल यह उठ रहा है कि क्या देश के हर नागरिक का वोट गिना जाएगा और उसकी पसंद की सरकार बनाने में इस्तेमाल होगा, या सत्ताधारी दल को चुनावी प्रक्रिया में हेरफेर कर केंद्र और राज्यों दोनों में सत्ता में बने रहने दिया जाएगा। राजनीतिक हलकों में इस मुद्दे को लेकर चर्चा तेज हो गई है कि चुनावी प्रक्रिया की निष्पक्षता और हर वोट के महत्व को कैसे सुनिश्चित किया जाए।