फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar: श्रीनगर में नशा तस्कर की एक करोड़ की संपत्ति कुर्क, पुलिस ने काले धन पर कसा शिकंजा

Wed, 17 Dec 2025 04:07 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

श्रीनगर पुलिस ने कुख्यात नशा तस्कर सुहेल अहमद मीर और उसके परिवार की एक करोड़ रुपये मूल्य की संपत्ति कुर्क की। जांच में पता चला कि ये संपत्तियां आरोपी की कानूनी आय से असंगत थीं और अवैध नशीले पदार्थों की तस्करी से प्राप्त धन से खरीदी गई थीं।
विज्ञापन
श्रीनगर में कुर्क की गई नशा तस्कर की एक करोड़ की संपत्ति। - फोटो : पुलिस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस ने मंगलवार को श्रीनगर में कुख्यात नशा तस्कर की एक करोड़ की संपत्ति कुर्क की है। पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस ने नशीले पदार्थों की तस्करी पर रोक लगाने के लगातार अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है। उन्होंने बताया कि पुलिस स्टेशन पारिमपोरा के तहत पुलिस पोस्ट कमरवारी ने सुहेल अहमद मीर निवासी बरथना, कमरवारी से जुड़े एक दो मंजिला और एक-एक मंजिला रिहायशी घर को कुर्क करने के नोटिस जारी किए। कुर्क की गई संपत्तियों का मूल्य लगभग एक करोड़ आंका गया है।

विज्ञापन


प्रवक्ता ने बताया कि जांच के दौरान आरोपी और उसके परिवार के सदस्यों की संपत्तियों की विस्तृत जांच की गई। राजस्व रिकॉर्ड, संपत्ति के दस्तावेजों, फील्ड वेरिफिकेशन रिपोर्ट, वैल्यूएशन इनपुट और संबंधित व्यक्तियों के बयानों की जांच से पता चला कि ये संपत्तियां यानी आरोपी के पिता का एक दो मंजिला रिहायशी घर और आरोपी के दादा की जमीन पर बना एक-एक मंजिला रिहायशी घर जिसे आरोपी और उसके परिवार ने बनाया था 3-4 वर्षों में हासिल और बनाया गया था। यह वही समय है जब आरोपी अवैध नशीले पदार्थों की तस्करी में शामिल था।

जांच में यह भी पता चला कि परिवार की ज्ञात और कानूनी आय के स्रोत इन संपत्तियों को हासिल करने और बनाने के लिए पूरी तरह से अपर्याप्त थे। इस्तेमाल किए गए फंड बिना हिसाब के, आय से अधिक और पहली नजर में नशीली दवाओं की तस्करी से मिले पैसे से प्राप्त पाए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें