फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निहत्थों पर हमला: पुलवामा में बिहार के दो श्रमिकों को दहशतगर्दों ने मारी गोली, सुरक्षा बल ने चलाया सर्च ऑपरेशन

Sat, 24 Sep 2022 10:19 PM IST
Vikas Kumar अमर उजाला नेटवर्क, पुलवामा

सार

शनिवार को दहशतगर्दों ने बिहार के दो मजदूरों को गोली मारी। पुलिस ने बताया कि घटना पुलवामा के खरपोरा रत्नीपोरा की है।
विज्ञापन
भारतीय सेना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण कश्मीर के पुलवामा में आतंकियों ने शनिवार की रात दो बाहरी मजदूरों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। फायरिंग में घायल दोनों की हालत स्थिर बताई जा रही है। घटना के बाद सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेरकर तलाशी अभियान शुरू किया, लेकिन आतंकियों का कोई सुराग हाथ नहीं लगा। 

विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि आतंकियों के हमले में घायल मजदूरों की शिनाख्त बिहार के बेतिया जिले के शमशाद व फैजान कासरी के रूप में हुई है। दोनों काम कर रतनीपोरा लौट रहे थे तभी रास्ते में आतंकियों ने उन्हें रोककर गोली मार दी। खून से लथपथ होकर गिरने के बाद आतंकी भाग निकले। 

सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया जहां उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है। पुलिस तथा अन्य सुरक्षा बलों के जवानों ने मौके पर पहुंचकर घटना के बारे में जानकारी हासिल की। इसके बाद पूरे इलाके को घेरकर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। एडीजीपी कश्मीर विजय कुमार ने बताया कि जल्द ही हमलावरों को ढूंढ निकाला जाएगा। घाटी में कानून-व्यवस्था खराब करने की इजाजत नहीं दी जाएगी। 
विज्ञापन

इससे पहले 11 अगस्त को कश्मीर संभाग के बांदीपोरा में आतंकियों ने गैर-स्थानीय नागरिक पर फायरिंग की थी। इस हमले में नागरिक गोली लगने से घायल हो गया था, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था लेकिन जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया था। मृत मजदूर की पहचान बिहार निवासी मजदूर मोहम्मद अमरेज के तौर पर हुई थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें