फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुपवाड़ा से पुलिस ने दो संदिग्धों को किया गिरफ्तार, 8 ग्रेनेड और पिस्तौल बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। उत्तरी कश्मीर के सीमांत जिले कुपवाड़ा में स्थित करनाह क्षेत्र की नियंत्रण रेखा के निकट हजीत्रा गांव से मंगलवार देर रात 8 हैंड ग्रेनेड और 1 पिस्तौल बरामद हुई है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार पुलिस ने मौके पर दो संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लिया है। इस बात की जानकारी देते हुए एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि उन्होंने ग्रेनेड और पिस्तौल बरामद करने के साथ दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने कहा कि मामले में आगे की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें