श्रीनगर। उत्तरी कश्मीर के सोपोर में हाल ही में हुई मुठभेड़ में मारे गए आतंकी के पास से बरामद हथियार 21 मार्च को लावेपोरा में सीआरपीएफ पर किए गए हमले के दौरान लूटा गया था। इसकी जानकारी जम्मू कश्मीर पुलिस द्वारा ट्वीट कर दी गई। जम्मू कश्मीर पुलिस के कश्मीर रेंज के आईजीपी विजय कुमार ने मंगलवार को किये गए ट्वीट में लिखा, सोपोर मुठभेड़ में मारे गए एलईटी के आतंकी खुर्शीद मीर से बरामद की गई राइफल वही है जिसे लावेपोरा हमले के दौरान छीना गया था जिसमें 3 सीआरपीएफ के जवान शहीद हुए थे। जल्द ही दूसरे आतंकी नदीम अबरार को मार गिराया जाएगा।